1598299-national-president-of-pasmanda-muslim-samaj-former-minister-anees-mansoori (1)

Moradabad News: पसमांदा मुसलमान समाज अब आंदोलन बन गया है तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है-अनीस मंसूरी

https://newstrack.com/uttar-pradesh/moradabad/former-minister-anees-mansoori-gave-a-statement-about-pasmanda-muslim-samaj-moradabad-news-in-hindi-402486?infinitescroll=1

Moradabad News: कहा-हमने पिछले 16 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद देश व प्रदेश में पसमांदा मिशन को 85 फीसदी पसमांदा मुसलमानों तक पहुँचाने का काम किया। अब तथाकथित संगठन और स्वयंभु नेता अपने आपको पसमांदा हितैषी बताकर मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह लोग सक्रिय हुए हैं।

Moradabad News: मुरादाबाद में पसमांदा मुस्लिम समाज की समस्याओं को लेकर अब संगठन में दो
फाड़ हो गए हैं। दोनों संगठनों में टकराव के हालात बन गए हैं। पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्री य अध्यक्ष
पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने शनिवार को यहां संगठन का विस्तार किया और पत्रकारों के सवालों के जवाब देते
हुए कहा कि तथाकथित संगठन और स्वयंभु नेताओं से जनता को सावधान रहना होगा। उन्होंनेन्हों नेआरोप
लगाया है कि तथाकथित संगठन के नेता पसमांदा समाज के आंदोलन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर
रहे हैं।

उन्होंनेन्हों नेकहा मुसलमान ही मुसलमान का दुश्मन हो रहा है। आज जामा मस्जिद चैराहे पर स्थित पब्लिक
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अनीस मंसूरी ने कहा कि हमने पिछले 16 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद देश व
प्रदेश में पसमांदा मिशन को 85 फीसदी पसमांदा मुसलमानों तक पहुँचाने का काम किया। अब तथाकथित
संगठन और स्वयंभु नेता अपने आपको पसमांदा हितैषी बताकर मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह लोग सक्रिय हुए हैं। उन्होंनेन्हों नेकहा कि पसमांदा मुसलमान समाज अब
आंदोलन बन गया है तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। जब पसमांदा मुसलमान अपना हक पाने के
करीब होते हैं तो पसमांदा दुश्मन सोच के लोग मजहब की दुहाई देकर आंदोलन को कमजोर करने का
प्रयास करने लगे हैं।


Tags: No tags